फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में आज से शुरू होगी नियमित पढ़ाई, 4,635 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Thu, 01 Aug 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया के बाद एक अगस्त से अब नियमित कक्षाएं आरंभ होंगी। 31 जुलाई तक हुए दाखिले में कुल्लू कॉलेज में स्नातक के विषयों में अब तक 4,635 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पिछले साल यह आंकड़ा पांच हजार से अधिक था। हालांकि एक अगस्त से कुल्लू कॉलेज में एमए की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुल्लू कॉलेज में सीटें बढ़ने से जिला के दूसरे कॉलेजों में गत साल के मुकाबले दाखिला कम हुआ है। सीटें बढ़ाने से सभी विद्यार्थियों को रुझान कुल्लू कॉलेज पर रहता है। एमए के दाखिले के बाद कुल्लू कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या 5,000 पार कर सकती है। कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि 31 जुलाई तक यूजी के लिए 4,635 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। ऑनलाइन प्रवेश के बाद काउंसलिंग की गई। एक अगस्त से कॉलेज में नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें