फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल बाद हायरपा की भाजपा में वापसी

Sun, 06 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,केलांग (लाहौल-स्पीति)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव की आहट के बीच लाहौल-स्पीति की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। करीब 8 सालों से पार्टी से बाहर चल रहे पूर्व जिप उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व महामंत्री रिगजिन समफेल हायरपा की घर वापसी का सांसद रामस्वरूप शर्मा ने ऐलान किया है। कभी पूर्व मंत्री मार्कंडेय के धुर विरोधी रहे हायरपा ने भाजपा में शामिल होने के बाद सबसे पहले मार्कंडेय से गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


हायरपा तोद वैली से तीन बार लगातार जिप सदस्य बने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने मार्कंडेय के खिलाफ रवि ठाकुर के पक्ष में वोट मांगकर तोद वैली में भाजपा का सूफड़ा साफ किया था। माना जा रहा है कि हायरपा के भाजपा में शामिल होने से तोद वैली में पार्टी का आधार मजबूत होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में कुछ और बागी नेताओं की पार्टी में वापसी हो सकती है। हायरपा सामाजिक संस्था सेव लाहौल स्पीति और रिंचेन जंगपो कल्चरल सोसायटी के महासचिव भी हैं। वह पिछले कुछ सालों से बतौर आरटीआई एक्टिविस्ट के तौर पर भी काम कर रहे हैं।

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि हायरपा के पार्टी में शामिल होने से लाहौल स्पीति में भाजपा और मजबूत होगी। पूर्व मंत्री मार्कंडेय ने हायरपा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका उन्हें फायदा मिलेगा। केलांग में रविवार को एक कार्यक्रम में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने हायरपा को खतग पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय, प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहन कपूर, उपाध्यक्ष संजीव कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें