फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए कल से होगा पंजीकरण

Sat, 20 Sep 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आय
विज्ञापन
जिले के हर सरकारी और निजी विद्यालय तक पहुंच बनाएगी विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन

नौवीं से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों का किया जाएगा पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर सरकारी और निजी विद्यालय तक पहुंच बनाएगी। कार्यकर्ता 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक विद्यालयों में विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू करेंगे।
यह पंजीकरण स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए होगा। नौवीं से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों का पंजीकरण होगा। यह बात परिषद के विभाग संयोजक सारांश बौद्ध ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस बार भी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र नायक स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों एवं ज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है। स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता इसी दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। विद्यार्थी परिषद का प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता का हिस्सा बनें। प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को परखेगी, बल्कि उन्हें स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी देगी। पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित तिथि पर करवाई जाएगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें