पंचायती राज उपचुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूचियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उपनिर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों को तैयार किया जा रहा है। ऐसे में पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 16 से 22 जुलाई तक रहेगी। पुनरीक्षण प्राधिकारी की ओर से दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 25 जुलाई तक किया जाएगा। अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दाखिल करने की तिथि 29 जुलाई रहेगी। अपीलों का निपटान एक अगस्त को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दो अगस्त या इससे पहले किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत बल्ह-दो में उपप्रधान, विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत मुढदल के वार्ड नंबर पांच कांडी में पंचायत सदस्य, गाम पंचायत पोखरी के वार्ड नंबर चार निगलू में पंचायत सदस्य तथा विकास खंड भुंतर की ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही के वार्ड नंबर तीन शायद में पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए एक जुलाई 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को तैयार करने का कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है। संवाद