फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के 45 युवा होंगे सेना में भर्ती

Sun, 10 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में होने जा रही सेना भर्ती में लाहुल-स्पीति के 45 युवा भर्ती होंगे। रक्षा मंत्रालय ने सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते लाहौल-स्पीति के 45 युवाओं को सेना में भर्ती करने के लिए मंजूरी दी है।
विज्ञापन


रविवार ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम दिन होने के चलते लाहुल के अधिकतर युवा सेना की इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं। पहले लाहौल के इतने ज्यादा युवाओं को सेना में भर्ती के लिए मंजूरी नहीं मिली थी, लेकिन स्थानीय विधायक एवं जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर सीमावर्ती जिला और जनजातीय जिला होने के चलते अधिकतर युवाओं को भर्ती करने का आह्वान किया था। इस पर रक्षा मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब 29 जनवरी को हमीरपुर में होने जा रही भर्ती में लाहौल-स्पीति के 45 युवा भी फौजी बनेंगे। इससे लाहुल के अधिकतर युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। स्थानीय विधायक रवि ठाकुर के इन प्रयासों की स्थानीय लोगों ने भी जमकर प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें