फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दूध की एक माह की हुई पेमेंट मिली, एक अभी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। दुग्ध उत्पादकों को एक माह की पेमेंट जारी कर दी गई है, जबकि एक माह की राशि अभी भी लंबित है। बीते शुक्रवार को भुगतान मिलने से उत्पादकों को आंशिक राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

पिछले दो माह से हजारों दुग्ध उत्पादक दूध के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। समय पर भुगतान न होने से उत्पादकों को लगातार आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फरवरी-मार्च माह का भुगतान लंबित रहने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही थी। अब फरवरी माह की पेमेंट मिलने से थोड़ी राहत मिली है।
दुग्ध उत्पादक मीरा बाई, प्रोमिला, खिला देवी, कमला, मीरा और काली देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश परिवार दूध बिक्री से मिलने वाली मासिक आय पर ही निर्भर रहते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न होने से उनका पूरा आर्थिक संतुलन बिगड़ जाता है और भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें