फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रविंद्र को बनाया कुल्लू जिला इकाई का अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला कुल्लू की बैठक कुल्लू में हुई। इसमें जिला इकाई कुल्लू की आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर बल दिया। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल कांत ने एसोसिएशन के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त वीडी कुल्लवी, राम लाल और बिमला को सौंपी गई। चुनाव मेें रविंद्र को फिर से जिला इकाई कुल्लू का अध्यक्ष चुना गया। कमल पठानिया व अशोक कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चतर सिंह को महासचिव, संजीव कुमार को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
पूजा को वित्त सचिव, संतोष कुमार को संगठन सचिव, भूपिंद्र सिंह को प्रेस सचिव, शुभम सूद को लेखा परीक्षक चुना। अखिल मोदगिल को विधिक सलाहकार, कमल कांत काे वरिष्ठ सलाहकार, खेम प्रकाश को मुख्य सलाहकार, रोशन लाल व विजेंद्र सिंह को राज्य प्रतिनिधि चुना गया है। रविंद्र ने आश्वासन दिया कि वह सभी कर्मचारियों के कल्याण, अधिकारों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें