फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रेडक्रॉस दल ने फगवाड़ा में गाड़े सफलता के झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। युवा रेडक्रॉस कुल्लू के दस सदस्यीय दल ने पंजाब के फगवाड़ा में राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया। 25 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित कार्यक्रम में अंतर-राज्य एवं अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक तथा कौशल आधारित प्रतियोगिताएं हुईं। राष्ट्रीय शिविर में कुल्लू युवा रेडक्रॉस दल ने समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दल ने लोक नृत्य (समूह) और एकल लोक गीत में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। एकल गीत में द्वितीय और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। पोस्टर निर्माण में तृतीय पुरस्कार मिला। सहायक आयुक्त उपायुक्त कुल्लू जयबंती ठाकुर ने बताया कि यह दल भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस शिविर में तेलंगाना, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से 184 युवा रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने दल को बधाई दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें