फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डिपुओं में नहीं आया राशन, खाली लौट रहे लोग

Wed, 19 Nov 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में नहीं पहुंचा नवंबर माह का राशन
विज्ञापन

लोग दुकानों से महंगे रेट में आटा, चावल, तेल व दालें खरीदने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरकारी डिपुओं में अभी नवंबर महीने का राशन नहीं आया है। ऐसे में डिपुओं के चक्कर काट रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। नवंबर का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। ऐसे में लोग दुकानों से महंगे रेट पर दाल, आटा, चावल, तेल व चीनी खरीदने को मजबूर हैं।
नवंबर की राशन की सप्लाई शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। गरीब लोगों को दुकानों से महंगे रेट में आटा, चावल व दालें खरीदनी पड़ रही है। शहरवासी अवधेश कुमार, मीना देवी, सूरती देवी, ममता देवी, मोती राम और पुष्प कुमार ने कहा कि वह एक सप्ताह से रोज डिपुओं में राशन खरीदने के लिए जा रहे हैं लेकिन राशन नहीं होने से उन्हें खाली लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ डिपुओं में राशन आया है लेकिन चीनी व दालों की सप्लाई यहां भी नहीं पहुंची है। इसके अलावा जिला के अति दुर्गम और स्नो बाउंड एरिया के लोगों को भी तीन से चार माह का एक मुश्त राशन की सप्लाई नहीं हो पाई है। सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है और कभी इन बर्फीले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। प्रेम सिंह और बालक राम ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग को समय रहते राशन की सप्लाई करनी चाहिए। उधर, इस बारे में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा से बात करने के लिए बार-बार उनको फोन किया तो उनकी तरफ कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें