फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सलग्रां पंचायत में राशन का आवंटन शुरू

Thu, 07 Nov 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद लाहौल के सलग्रां पंचायत में राशन आवंटन करते सलग्रां डिपो होल्ड
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर के दुर्गम क्षेत्र सलग्रां पंचायत के 61 परिवारों को राशन का आवंटन शुरू हो गया है। वीरवार से राशन का आवंटन शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

राशन के आवंटन में लापरवाही बरतने वाले डिपो होल्डर से खाद्य आपूर्ति विभाग ने लिखित में जवाब मांगा है। अमर उजाला ने 6 नवंबर के अंक में सलग्रां में 61 परिवारों को एक साल से नहीं मिला राशन नामक शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब राशन का वितरण शुरू कर दिया है। राशन का वितरण शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गौर रहे कि एक साल से सलग्रां स्थित राशन के सरकारी डिपो से गांव सलग्रां, धार, लेम्बर, थनवानी और कुरचेड़ गांव के लोग राशन से वंचित हो रहे थे। डिपो में तेल व खाद्यान्न सामग्री नहीं मिलने से लोग परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सर्दी के मौसम ने अब दस्तक दे दी है। मौसम खराब होने की सूरत में लाहौल में बर्फबारी शुरू होती है तो दुर्गम क्षेत्र के इन गांवों में खाद्यान्न की वस्तुएं पहुंचाना भी मुश्किल होता है। बहरहाल, राशन का वितरण शुरू होने से सौ से अधिक कार्ड धारकों की मुश्किलें कम होंगी। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक का कार्यभार देख रहे सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने बताया कि सलग्रां पंचायत में उपभोक्ताओं को राशन का वितरण शुरू कर दिया गया है। राशन के आवंटन में की गई देरी के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डिपो होल्डर से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें