फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा की तैयारी के लिए केलांग में माॅक ड्रिल आज

Thu, 07 Nov 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन पर बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें जिला कांगड़ा स्थित एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट संतोष कुमार और उनकी टीम उपस्थित रही। मनोज कुमार ने बताया कि 8 नवंबर को सुबह 11 बजे सायरन की ध्वनि से केलांग और आसपास के क्षेत्र में भूकंप व भूस्खलन जैसी आपदा के संभावित नुकसान पर एक माॅक ड्रिल होगी। इसमें राहत एवं बचाव कार्य किए जाएंगे, ताकि सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी व आम जनमानस किसी भी संभावित आपदा से निपटने में सक्षम हो सके। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक करने और प्रशासनिक तैयारियों को जांचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत व बचाव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय हो यह माक ड्रिल में सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर निरीक्षक एनडीआरएफ नीरज भारती, डीडीएमए से डाॅ. अमित, बीएमओ डाॅ. ओम प्रकाश, सीएमओ कार्यालय से डाॅ. जगदीश, पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें