कुल्लू। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की ओर से कुल्लू में 27 मई को रोड शो किया जाएगा। रविवार को कुल्लू में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि रोड शो में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना भी उपस्थित होंगे।
रोड शो से पहले कुल्लू के देवसदन में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि देवसदन से कॉलेज चौक, ब्यासा मोड़ तक निकलने वाले रोड शो में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए। एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन होना चाहिए। कृषि के लिए विदेशी तकनीक का इस्तेमाल होना चाहिए। पर्यटन को बढ़ावा देने की भी जरूरत है। सत्ता में आने के बाद पार्टी होमगार्ड जवानों के लिए नीति लाएगी। संवाद