बंजार (कुल्लू)। बाल विकास परियोजना बंजार के सौजन्य से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी बंजार चंपा शर्मा ने पोषण विलुप्त कुपोषण के बारे में जानकारी दी l वहीं आयुर्वेदिक डॉक्टर राहुल शर्मा ने एनीमिया के कारण और उसके निवारण के बारे में बताया। स्कूल के प्रवक्ता नीरज ठाकुर ने भी किशोरियों को स्वास्थ्य आदतों से अवगत करवाया।
आईसीडीएस पर्यवेक्षक मोती राम ने किशोरियों की सशक्तीकरण के लिए उच्च शिक्षा के महत्व पर जानकारी दी। इस दौरान स्कूल की किशोरियों के बीच भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। भाषण में रश्मि प्रथम, समायरा को दूसरा और रिया को तीसरा स्थान मिला। प्रश्नोत्तरी में रिया एवं रिजाल शर्मा, रूमा और मुस्कान तथा लक्ष्मी और स्नेह लता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया है। इस मौके पर स्कूल के प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, युवराज ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद