फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 8 से 10 मई होगी मेगा एथलेटिक्स स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में 8 से10 मई होगी जिला स्तरीय मेगा एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन

20 अप्रैल से 4 मई तक खिलाड़ी कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण
अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा एक खिलाड़ी
............
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को ढालपुर में हुई। सचिव युवराज वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2026 के जिला स्तरीय मेगा एथलेटिक्स प्रतियोगिता पर चर्चा की गई।
बताया कि यह प्रतियोगिता 8, 9 और 10 मई को ढालपुर मैदान पर होगी। इसमें अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 वर्ग की छात्र एवं छात्रा वर्ग के अलावा ओपन वर्ग के लिए भी महिला और पुरुष भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक और रिले दौड़ स्पर्धाएं आयोजित होंगी। एक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण ही मान्य होगा। पंजीकरण 20 अप्रैल से 4 मई तक जिला कुल्लू एथलेटिक एसोसिएशन के पास किया जा सकेगा। इस मौके पर तकनीकी सहायक विजय ठाकुर, निशांत वर्मा, एकलव्य, पवन ठाकुर और ज्ञानचंद आदि सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें