फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में गूंजे राम भजन, दीयों के लिए बनाई बाती

विज्ञापन
मनाली में राम मदिंर प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को मनु की नगरी मनाली दिनभर श्रीराम के भजनों से गूंज उठी। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मालरोड में 11,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं ने दिनभर मालरोड में बत्तियां बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर 1100 किलो का प्रसाद बांटा जाएगा। कांग्रेस भी बस स्टैंड के समीप एक क्विंटल हलवा और चने का प्रसाद बांट रही है। मनाली के मालरोड में सुबह अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए बड़ी एलईडी लगाई जा रही है। दिनभर मालरोड में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
मनाली शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। शाम के समय मनाली में दीपोत्सव होगा। मालरोड पर जगह-जगह रंगोली बनाई जाएगी।
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, व्यापार मंडल और विभिन्न संगठन मिलकर यह कार्यक्रम कर रहे हैं। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर रविवार को मनाली शहर पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने बताया कि पार्टी की तरफ से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर एक क्विंटल हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें