फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश से धुला कारोबार तो कम कर दीं राखी की कीमतें

Thu, 07 Aug 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में रक्षाबंधन की तैयारी को लेकर राखी की खरीदारी करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर कारोबार में कमी आने पर व्यापारियों से 20 फीसदी घटाए राखियों के दाम
विज्ञापन

कुल्लू में इस बार लगातार बारिश होने के कारण पड़ा है राखियों की बिक्री पर असर
रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार, भाइयों के लिए रेशम की डोर खरीद रहीं बहनें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रक्षाबंधन को लेकर कुल्लू के बाजार सज चुके हैं लेकिन लगातार बारिश होने के कारण इस बार राखियों की बिक्री पर असर पड़ा है। कारोबार में आई सुस्ती को देखते हुए दुकानदारों ने दामों में 20 फीसदी तक कटौती कर दी है।
अब 10 से लेकर 400 रुपये तक राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। हाथ से बनी राखियों की भी काफी मांग देखी जा रही है।
रेशम के धागे के अलावा अन्य धागों से बनीं राखियां महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं। अधिकतर बिक्री 10 से 100 रुपये के बीच वाली राखियों की हो रही है। वीरवार को महिलाओं ने भाई की कलाई पर बांधने के लिए राखियां खरीदीं। राखी खरीदने आईं निक्की शर्मा ने कहा कि भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित इस पर्व का उन्हें बेसब्री इंतजार रहता है। नौ अगस्त को बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। व्यापार मंडल के चीफ पैटर्न दिनेश सेन ने कहा कि बरसात के चलते कारोबार में फर्क पड़ा है। दो दिन कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ से बनीं राखियां मोह रहीं मन
शिव-शिवा स्वयं सहायता समूह ने ढालपुर चौक के समीप स्टॉल लगाया है। इसमें महिलाओं के हाथों से तैयार राखियां सबका आकर्षण बनी हुई हैं। महिलाएं इन राखियों को खरीद रही हैं। हालांकि स्वयं सहायता समूह को बारिश के चलते स्टॉल लगाने के लिए बेहद कम समय मिला। शिव-शिवा स्वयं सहायता समूह की सदस्य चित्रलेखा ने कहा कि हाथों से तैयार राखियां सबको भा रही हैं। 20 से 80 रुपये तक राखी बेची जा रही है। पिछले दिनों बारिश रहने के कारण दाम कम करने पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें