फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राज्यसभा सांसद ने शौर पंचायत को लिया गोद

विज्ञापन
पांगी के शौर गांव पहुंचने पर राज्यसभा सांसद डा सिकंदर कुमार को स्वगत करती महिलाएं। स्त्रोत भा
विज्ञापन
कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने ग्राम पंचायत शौर को गोद लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उन्होंने जनजातीय क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने तथा क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की पंचायत को गोद लेने का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का विकास करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए समग्र, संतुलित और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करना है।

कहा कि पंचायत में खेल मैदान, जिम, लाइब्रेरी, कम्युनिटी हॉल तथा सोलर लाइट, श्मशान घाट, हेलिपैड सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक एवं कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने और उसका विस्तार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ा जा सके तथा उनकी आय के अवसरों में वृद्धि हो। डॉ. कुमार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने से ग्रामीणों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इससे पहले इस अवसर पर उनके अभिनंदन कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी, शौर पंचायत के प्रधान दयाराम शर्मा ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर सहित सभी गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए पंचायत की ओर से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें