फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राजकृष्ण मिस्टर और लता बनी मिस फेयरवेल

Sun, 29 Dec 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सादे समारोह से दी सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं को विदाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जरड़ में विदाई समारोह मनाया गया। इसकी रस्म को सादे तौर पर निभाया गया।
सादे समारोह में शैक्षणिक सत्र 2022-24 के डीएलएड प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक सत्र 2023-25 और 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने विदाई दी। इसमें टाइटल प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मिस्टर एवं मिस पर्सनालिटी और मिस्टर व मिस फेयरवेल को चुना गया।
विज्ञापन

दोनों प्रतियोगिताओं के लिए टाइटल के साथ कुछ टास्क भी निर्धारित किए गए थे। जो प्रशिक्षु टास्क पूरा कर पाए, उन्हें फाइनल राउंड में निर्णायक मंडल के प्रश्नों के उत्तर देने पड़े और उसके बाद ही मिस्टर और मिस फेयरवेल और पर्सनालिटी का चुनाव हो पाया। टाइटल, टास्क और प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को टाइटल देकर सम्मानित किया गया। इनमें सुरेश को मिस्टर और रुबीना को मिस पर्सनालिटी चुना गया। वहीं, राजकृष्ण और लता के सिर मिस्टर और मिस फेयरवेल का ताज सजा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें