मनाली में मेराथन के भाग लेते एसडीएम मनाली।-संवाद
मनाली। मनाली मैराथन के विभिन्न वर्गों में देशभर से पहुंचे धावकों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ के महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 10 किलोमीटर की दौड़ के पुरुष वर्ग में राजीव ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में सीमा भारद्वाज विजेता रहीं। 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में लोकेश कुमार ने दूसरा और महिंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में प्रियंका सैनी दूसरे और सैयद आसिया तीसरे स्थान पर रहीं।
पांच किलोमीटर की दौड़ की महिला वर्ग में आशिया वशिष्ठ ने पहला स्थान प्राप्त किया। अनुभवी अवस्थी दूसरे और सानिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में पीयूष ठाकुर ने बाजी मारी। बृज लाल दूसरे और आयुष ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को एसपी अभिषेक और एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।