फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेले में लगे ढाबे में आग लगने से मची अफरा तफरी

विज्ञापन
कुल्लू के दशहरा उत्सव अस्थाई मार्केट में लगी आग।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के खेल मैदान में सजी अस्थायी मार्केट में एक ढाबे में अचानक आग भड़क गई। इससे मेले में मौजूद लोगों और दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। घटना क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ठीक सामने मैदान में सजी मार्केट में पेश आई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन दमकल विभाग की टीम ने समय रहते इस पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना रविवार अपराह्न 3:37 बजे मिली। 03:38 बजे दमकल वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। घटनास्थल दमकल केंद्र से करीब 300 मीटर की दूरी पर था, जिसके चलते टीम भारी भीड़ के बीच महज एक मिनट में मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया।
इस घटना में अश्वनी पुत्र हिरदू राम और धर्मपाल पुत्र बलदेव सिंह की एक अस्थायी दुकान को नुकसान पहुंचा। वहीं, जीशान की दुकान भी आग की चपेट में आई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 60,000 रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है। हालांकि, दमकल टीम की मुस्तैदी से भारती, घनश्याम, रुकमणि, सलीम, वेद प्रकाश और विनोद की दुकानों सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

उधर, दमकल विभाग के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्हाेंने कहा कि मेले में दमकल विभाग की दो अस्थायी चौकियां स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें