कुल्लू। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के मौके पर मंगलवार को सांफिया फाउंडेशन की ओर से फिजियोथैरेपी के महत्व और शारीरिक सक्रियता के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए वॉकाथॉन का आयोजन किया गया।
वॉकाथॉन का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधिका शर्मा ने किया। डॉ. राधिका शर्मा ने बताया कि फिजियोथैरेपी एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा है, लेकिन आमतौर पर इसके महत्व पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से फिजियोथैरेपी से जुड़ी घरेलू और सामाजिक समस्याओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया।
नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को समय पर फिजियोथैरेपी और उचित पुनर्वास सेवाएं लेने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सांफिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज, कार्यक्रम प्रबंधक बीजू, हेल्थ एजुकेटर डॉ. निर्मला महंत, चामुंडा नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी सहित सांफिया फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही। संवाद