फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग पर होगा युवा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
22 भाषाओं में अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं युवा : प्रतिभा
विज्ञापन

.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय युवा महोत्सव इस बार ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ की थीम पर आयोजित किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को होने वाले 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और उनमें नेतृत्व, नवाचार व रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता का आयोजन पांच चरणों में किया जाएगा। इसमें युवा 22 भाषाओं में अपने विचार और अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। विभिन्न चरणों के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार, विजन और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय संवाद इस प्रक्रिया का अंतिम और पांचवां चरण होगा। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने जिले के सभी पात्र युवाओं से विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को देश के भविष्य के निर्माण में सक्रिय और सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी। इस पहल के अंतर्गत युवाओं को भविष्य के शासन, शहरी परिवर्तन एवं नागरिक सेवाएं, जलवायु सुरक्षा एवं सतत पर्वतीय विकास, जनसांख्यिकीय लाभांश एवं युवा विकास, सतत औद्योगिकीकरण, सांस्कृतिक नेतृत्व एवं कनेक्टिविटी आदि विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें