फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसन पुल वाहनों के लिए किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। जिले में सेब सीजन शुरू हो गया है। लेकिन बागवानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सड़क की खराब दशा के कारण पहले ही बागवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब रायसन पुल वाहनों के लिए बंद कर दिया है। इससे वामतट की आठ पंचायतों के सैकड़ों किसानों और बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही के लिए पुल बंद होने से किसानों-बागवानों को रामशिला के गैमन पुल से बंदरोल सब्जी मंडी में फसल पहुंचानी पड़ रही है। इसके चलते उन्हें 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों-बागवानों को कई गुना तक अतिरिक्त भाड़ा भी चुकाना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। घाटी में इस समय सेब और मैरीपोजा प्लम तथा सब्जी का सीजन चल रहा है। लेकिन अचानक पुल बंद होने से वामतट के किसानों-बागवानों को काफी मुश्किलें हो रही हैं। सब्जी मंडी में बागवानों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उनकी सारी कमाई भाड़े में ही जा रही है। इसके साथ ही उनके उत्पाद भी समय पर मंडी तक नहीं पहुंच रहे हैं। आखिर में व्यापारी उनके उत्पादों को सस्ते दामों में ही खरीद रहे हैं। कराड़सू पंचायत प्रधान मोहन लाल ठाकुर और समिति सदस्य खेख राम ठाकुर ने कहा कि पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए अचानक बंद करने का निर्णय गलत है। लोनिवि के इस फैसले से क्षेत्र की आठ पंचायतों के बागवानों-किसानोें के साथ आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से पुल को आवाजाही के लिए जल्द खोलने की मांग की है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाए। उधर, लोक निर्माण के एसडीओ दुष्यंत ने कहा कि रायसन पुल का मरम्मत कार्य जारी है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। कहा कि आगामी दो-तीन दिनों में पुल को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें