फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली में राहत बनकर बरसीं बूंदें

Fri, 13 Jun 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शुक्रवार देर शाम को जिले में राहत की फुहारें बरसीं। जिला मुख्यालय के साथ पर्यटन नगरी मनाली और लाहौल घाटी में बारिश हुई। मनाली में हुई झमाझम बारिश का सैलानियों ने भी खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

जिले में पारा 35 के पार पहुंच गया था। ऐसे में बाजारों में सन्नाटा छाने लगा था। जिले में एक सप्ताह से पारा बढ़ गया था और लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। बारिश से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। किसान-बागवानों भी गदगद हो गए हैं। सेब और नाशपाती के साथ खरीफ की बिजाई के लिए बारिश की जरूरत थी। बागवान किशन लाल, सुनील कुमार, राहुल और टेक सिंह ने कहा कि बारिश से लोगों को राहत मिली है। आने वाले दिनों में बारिश होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें