फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश ने रोके सैकड़ों बसों के पहिये, पैदल नापनी पड़ी डगर

Mon, 25 Aug 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जिले में बंद रहे 200 से ज्यादा बस रूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भूस्खलन से मुख्य और संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। एचआरटीसी और निजी बस सेवाएं भी ठप हो गई हैं।
करीब 200 बस रूटों पर पहिये थम गए हैं। इससे आम लोगों को बारिश के बीच कई किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। सोमवार को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी भले रही हो लेकिन बाकी लोग जरूरी कार्यों के लिए मुश्किल सफर करते रहे। एनएच-305 के अलावा कुल्लू-मणिकर्ण, कुल्लू-मनाली वाया नग्गर और कुल्लू-कालंग सड़क भूस्खलन से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात रही कि सोमवार को जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया था। इससे विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं की सुरक्षा का डर कम रहा। जिले में अधिकतर बस रूट बंद पड़े हैं। लोगों को आवश्यक कामकाज के लिए पैदल सफर करना पड़ रहा है। निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि सड़कें बंद होने से अधिकतर रूट प्रभावित हैं। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि सड़काें पर भूस्खलन के लगातार हुए मामलों की वजह से बस सेवा में बाधा उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें