फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश ने रोका सेब का तुड़ान, सूनी हो गईं मंडियां

Mon, 25 Aug 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में लगातार हो रही बारिश से ब्यास नदी उफान पर बह रही है।-संवाद
विज्ञापन
लगातार बारिश से बागवान परेशान, मंडियों में नहीं पहुंची फसल, दामों पर भी असर
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बागवान बगीचों तक नहीं पहुंच सके, सड़कें बंद, नुकसान की दोहरी मार
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने बागवानी कार्यों को पूरी तरह से ठप कर दिया है। दूसरे दिन भी बागवान बगीचों का रुख नहीं कर सके। इससे सेब की खेप सब्जी मंडियों तक नहीं पहुंच पाई।
मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा और कारोबार प्रभावित हुआ। सड़कें बाधित होने और मौसम खराब रहने से व्यापारी सेब और अन्य फसलें खरीदने में भी हिचक रहे हैं। इससे बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने से फल और सब्जियोें के खराब होने का खतरा रहता है। यातायात सुचारू न होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडियों में सेब और अन्य फल व सब्जियों की खरीद कम होने से इसका नुकसान किसानों और बागवानों को नुकसान हो रहा है। सड़कें अवरुद्ध होने से भी बागवानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस वजह से बागवानों-किसानों को खर्च अधिक करना पड़ रह है और दाम मंडियों में कम मिल रहे हैं। बागवान प्रताप पठानिया, चमन ठाकुर, कैलाश ठाकुर, गोपाल राणा, महेश और अमर ठाकुर ने कहा कि जिले में लगातार बारिश के चलते दो दिन से बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर पाए। बारिश से सेब पेड़ाें से गिरने लगे हैं। कई क्षेत्रों में सेब काला भी पड़ रहा है। बागवान सोमवार को बगीचों का रुख नहीं कर पाए। बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि सोमवार को सब्जी में सेब की खेप कम आई है। व्यापारी भी मौसम के हालत देखकर सेब खरीदने में संकोच कर रहे हैं। इससे दामों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें