फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कारोबार पर भी पड़ रहा बारिश का असर

Wed, 23 Jul 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू-मंडी के बीच सड़क बंद से सब्जी मंडियों में कम पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन

कम भाव में बिकी बागवानों की नाशपाती और अर्ली वैरायटी का सेब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारिश और कुल्लू-मंडी के बीच लगातार बंद हो रही सड़क का असर अब फल कारोबार पर भी देखने को मिला है। कुल्लू की सब्जी मंडियों में इन दिनों करोड़ों का कारोबार हो रहा है। दो दिन कुल्लू में बारिश हो रही है। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक कुल्लू-मंडी के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इसके साथ ही बजौरा-कमांद-मंडी सड़क में जाम की स्थिति बनी रही।
ऐसे में कम ही व्यापारी सब्जी मंडी में पहुंचे। व्यापारी कम होने के कारण मंगलवार को अर्ली वैरायटी का सेब और नाशपाती कम भाव में बिकी। भुंतर सब्जी मंडी में मंगलवार को लार्ज ग्रेड की नाशपाती 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। जबकि यह 70 रुपये प्रतिकिलो तक या इससे अधिक बिक रही थी।
विज्ञापन

साथ ही बंदरोल सब्जी मंडी में फल एवं सब्जी के दामों में असर हुआ है। इन दिनों जिले की सब्जी मंडियों में में सबसे अधिक खेप नाशपाती की पहुंच रही है। नाशपाती का फल जल्दी पक जाता है, ऐसे में व्यापारी किसी किस्म का जोखिम नहीं उठा रहे हैं। बागवान देवराज ठाकुर, मनी राम और अमर ने कहा कि सुबह के समय हल्की बारिश जारी रही। बारिश के चलते बागवान नाशपाती और सेब का तुड़ान नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि सेब में भी अच्छा रंग आ गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवान नाशपाती के साथ सेब का तुड़ान कर रहे हैं।
विज्ञापन

भुंतर सब्जी मंडी में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि बारिश और सड़कें बंद होने से मंडी में व्यापारी ही कम पहुंचे। ऐसे में दामों पर असर हुआ है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन अगस्त के पहले सप्ताह से जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें