फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश का खलल, वॉलीबाल में तीन टीमें संयुक्त विजेता घोषित

Mon, 16 Mar 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। सेउबाग जबाड़ी मेले में बारिश की वजह से वाॅलीबाल के सेमीफाइनल और फाइनल नहीं हो सके। युवा संगठन के सचिव वेद भंडारी ने कहा कि मेला कमेटी ने फाइनल में पहुंची शिमला टीम और दूसरे सेमीफाइनल में पहुंची दो टीमों अलेउ और ओल्ड मनाली को संयुक्त विजेता घोषित किया है।
विज्ञापन

मेले के मुख्यातिथि अधिवक्ता अतुल भागीरथ और देवता माहुंटी नाग के कारदार लालचंद ठाकुर और जिला वाॅलीबाल संघ के अध्यक्ष रोमन ठाकुर ने खिलाड़ियों और जबाड़ी मेले के कलाकारों को पुरस्कृत किया। उधर, संध्याकाल में डीडी नेगी और आशा शर्मा ने फिल्मी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से धमाल मचाया।
मेले में तीन दिन देव परंपरा को निभाने के बाद देवता जुआणी महादेव तेज बारिश के बीच सैकड़ों हारियानों के साथ अपने देवालय लौटे। देवता के कारदार गोपाल महंत ने कहा कि न्योली मंदिर में पहुंचने पर देवता का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें