फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब थेरेपी से छुड़वाई जाएगी सिरिंज से नशा करने की लत

Mon, 16 Mar 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। सिरिंज के माध्यम से नशा करने वाले लोगों को अब इस लत से छुटकारा दिलाने के लिए ओपिओइड सब्सिट्यूशनल थेरेपी (ओएसटी) केंद्र मनाली में शुरू किया गया है। सोमवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। मनाली में शुरू किए गए इस केंद्र में शुरुआती चरण में 10 लोगों का थेरेपी के माध्यम से उपचार किया जाएगा। इंजेक्शन के जरिये नशा करने वाले युवाओं को चिकित्सकों की देखरेख में दवाइयां देकर धीरे-धीरे नशे की लत से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस केंद्र का संचालन मानस कल्याण बहुउद्देश्यीय सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। सोसायटी ने पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। नशे की लत से जूझ रहे लोगों को रोजाना केंद्र आकर चिकित्सकीय निगरानी में दवा लेनी होगी, जिससे धीरे-धीरे उनकी निर्भरता कम की जाएगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. करण ने बताया कि यह केंद्र राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की सहायता से शुरू किया गया है। इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वालों में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और क्षय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर जब कई लोग एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि प्रदेश में ऐसे तीन ओएसटी केंद्र खोले गए हैं। इनमें हमीरपुर और बिलासपुर के बाद अब तीसरा केंद्र मनाली में शुरू किया गया है। नशे की लत से जूझ रहे युवा या उनके परिजन यहां आकर काउंसलिंग और उपचार की सुविधा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें