रोहतांग दर्रा पर बर्फ से ढकी पहाड़ी के चारों और छाए मानसून के बादल।-संवाद
कुल्लू। जिले में मानसून का असर दिखने लगा है। मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक हुई बारिश के बाद ब्यास नदी सहित अन्य नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। भूस्खलन के कारण जिले की 12 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
बंजार क्षेत्र में पेड़ और टहनियां गिरने से 18 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। उपायुक्त कुल्लू ने बताया कि आपदा की स्थिति को देखते हुए सभी विभागों को आवश्यक सेवाएं जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद