फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में लहसुन की 80 फीसदी बीजाई प्रभावित

Wed, 26 Oct 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
garlic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल बंजार सूखे के कारण सैकड़ों बीघा जमीन पर लहसुन की बीजाई नहीं हो पाई है। करीब दो माह से बारिश नहीं होने के कारण लहसुन की बीजाई अटक गई है। जिससे घाटी के किसान और बागवान काफी परेशान हैं। बंजार में सैकड़ों बीघा भूमि पर लहसुन की खेती की जाती है। पिछले कुछ वर्षों में लहसुन के अच्छे दाम मिलने से किसानों का रूझान लहसुन की ओर बढ़ा है। ऐसे मेें मौसम की बेरुखी से किसान परेशान हैं। घाटी के किसान विश्वादेव, रोशन, आशा, मोहन लाल, अजय, राजेंद्र ठाकुर, पूर्ण चंद, आलम चंद, नवीन और जगदीश शर्मा आदि ने कहा कि मानसून के आखिरी समय हुई बारिश से केवल 20 प्रतिशत किसान ही बिजाई कर सके थे, लेकिन उसके बाद बारिश न होने से बिजाई का कार्य रुक गया। समय पर बारिश न होने की वजह से लहसुन की गुणवता व साइज कम होगा। इससे किसानों की आर्थिकी पर भी असर पड़ेगा। उपमंडल बंजार के किसानों ने कृषि ऋण बैंकों से लोन निकाल रखा है। फसल की बिजाई समय पर न होने से फसल का खर्चा निकालना भी किसानों के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें