फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी गुरिल्लाओं ने निकाली रैली

Mon, 09 Nov 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन ने सोमवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गुरिल्ला स्वयंसेवियों ने पुराना स्टेट बैंक पार्क से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। रैली में सैकड़ों गुरिल्लाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष प्रेम राणा ने कहा कि कोर्ट केस में दिए नाम की लिस्ट में अपना नाम चेक करें। जिनका नाम इस सूची में नहीं है, उन्हें अपना नाम दर्ज करवाने का आखिरी मौका एक सप्ताह तक दिया जाता है। अगर इसके बाद इसमें कोई नाम छूट जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संगठन की नहीं होगी। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में गुरिल्ला संगठन ने जो केस दायर किया था, उसका गृह मंत्रालय और एसएसबी विभाग ने उत्तर भेजा है।

इसका जवाब संगठन के वकील एक सप्ताह के अंदर देंगे। चार जनवरी 2016 को दोनों पक्षों में बहस होगी। इसी दिन स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, सभी गुरिल्ला इस दिन का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कोर्ट फीस समय पर जमा करें। फीस जमा न करने वाले गुरिल्लाओं का नाम लिस्ट से काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरिल्लाओं की समस्या का हल धरना प्रदर्शन करने से होगा न कि घर में बैठकर। सरकार उनकी आवाज सुनेगी। इसलिए धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में गुरिल्लाओं को भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान संगठन की महिलाध्यक्ष मीना कुमारी शर्मा, जिला प्रवक्ता एवं नग्गर सर्कल प्रधान चुन्नी लाल ठाकुर, बंजार सर्किल प्रधान दयाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप चंद राणा, राम सिंह, रामानंद, नोखू राम, दिला राम, ध्यान सिंह, मुरलीधर, निर्मला देवी, बेसरू, मैना देवी, शांती राणा, चंपा आदि गुरिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें