फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राफ्टिंग उपकरणों की जांच, आठ लाइफ जैकेट में मिलीं खामियां

विज्ञापन
कुल्लू के बबेली में राफ्टो की जांच करते संयुक्त जांच कमेटी के सदस्य।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राफ्टिंग उपकरणों की जांच में वीरवार को बंदराेल के पास रिवर राफ्टिंग पॉइंट बबेली और रायसन में राफ्टों का निरीक्षण किया। संयुक्त जांच कमेटी ने राफ्टिंग से जुड़े उपकरणों और व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। निरीक्षण की अगुवाई अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने की।
विज्ञापन

वीरवार को 76 ऑपरेटरों की 204 राफ्टों की जांच की गई। निरीक्षण में आठ लाइफ जैकेट में तकनीकी खामियां पाई गईं, जबकि आठ राफ्टों को मरम्मत के निर्देश दिए गए। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों को बारीकी से परखा गया। संयुक्त जांच टीम के चेयरमैन अविनाश नेगी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों को पूरा किए बिना किसी भी कंपनी को राफ्टिंग संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर भी सख्ती बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से यह निरीक्षण अभियान आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा। इसमें रायसन, पिरड़ी और भुंतर के राफ्ट संचालकों के उपकरणों की जांच की जाएगी। रिवर राफ्टिंग सेंटर के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लाइफ जैकेट, हेलमेट, राफ्ट की गुणवत्ता को जांचा जा रहा है। इस दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी योगराज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें