फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास में पलटी पर्यटकों की राफ्टए सभी सुरक्षित बचाए

विज्ञापन
ब्यास नदी में पलटी राफ्ट में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बाशिंग स्थित पुलिस लाइन के पास ब्यास नदी में पर्यटकों से भरी राफ्ट पलटने का मामला सामने आया है। हालांकि राफ्ट पलटने के बाद चारों पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

ब्यास नदी बरसात के चलते इन दिनों उफान पर है। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था। पर्यटकों को रेस्क्यू करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बबेली की तरफ से चार लोगों को लेकर आ रही एक राफ्ट जैसे ही पुलिस लाइन बाशिंग के सामने नदी में पहुंची तो यहां अचानक पलट गई। राफ्ट पलटने के बाद कुछ दूरी पर उसे रस्सी के सहारे रोका गया और राफ्ट सवार चारों सैलानियों को सुरक्षित बचाया गया। इस दौरान साथ में चल रहे अन्य राफ्ट चालक भी मदद के लिए आगे आए। इसके बाद सभी को ब्यास नदी से बाहर निकाला जा सका। हालांकि हादसे में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कोरोना कर्फ्यू के चलते घाटी में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग आदि पर पाबंदी लगी हुई थी। लेकिन बंदिशें हटते ही अब कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानी ब्यास की जलधारा में राफ्टिंग के लिए उतर रहे हैं। पानी का बढ़ा हुआ जलस्तर आने वाले दिनों में मुश्किलें पैदा कर सकता है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि राफ्ट पलटने को लेकर अभी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें