फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोरम पूरा नहीं हुआ, लाहौल बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Thu, 24 Sep 2026 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल ब्लॉक समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को कोरम पूरा नहीं होने के कारण टल गया। अब चुनाव के लिए अगली बैठक 9 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

15 सदस्यीय ब्लॉक समिति में कांग्रेस के सात, भाजपा के चार, विकास मंच के तीन और एक निर्दलीय सदस्य हैं। कांग्रेस के पास बहुमत के लिए जरूरी आठ सदस्यों से एक सीट कम है।
बुधवार को हुई पहली बैठक में कांग्रेस के सात सदस्यों के साथ एक निर्दलीय सदस्य उपस्थित रहा। भाजपा और विकास मंच समर्थित सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। नियमों के अनुसार पहली बैठक में कोरम के लिए कुल 15 सदस्यों में से 10 सदस्यों की उपस्थिति जरूरी थी। केवल आठ सदस्य पहुंचने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

अगली बैठक 9 अक्तूबर को होगी। इसमें कोरम के लिए आठ सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक होगी। ऐसे में कांग्रेस के सात सदस्यों के साथ निर्दलीय सदस्य की मौजूदगी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी।
राजनीतिक हलकों में निर्दलीय सदस्य के कांग्रेस के समर्थन में जाने की चर्चा है। हालांकि, उनके समर्थन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने चुनाव टलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें