फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: साहसिक पर्यटन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के दौरान लगातार हो रहे हादसों ने साहसिक पर्यटन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंडी जिले में मंगलवार को रूस का एक पायलट जमीन से करीब 145 मीटर ऊंचाई पर हाईटेंशन बिजली के तारों में फंस गया। घंटों के चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


कुल्लू जिले के गड़सा में पैराग्लाइडिंग साइट में 17 जनवरी 2025 को पर्यटक जयेश राम की दुर्घटना में मौत हुई थी। जबकि स्थानीय पायलट अश्वनी कुमार गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में हवा में दो पैराग्लाइडरों के आपस में टकराने की बात सामने आई थी। 11 फरवरी 2024 को डोभी पैराग्लाइडिंग स्थल पर हार्नेस खुलने से पर्यटक नव्या की जान गई थी। मई 2019 में मनाली के सोलंगनाला में पर्यटक अमनदीप सिंह सोवती की पैराग्लाइडर गिरने से मौत हुई थी।
इन हादसों के बाद प्रशासन ने कई पैराग्लाइडिंग स्थलों पर गतिविधियां अस्थायी रूप से बंद की थीं। पायलटों के प्रशिक्षण, उपकरणों की गुणवत्ता और नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का आकलन, हवा की गति और हार्नेस की सुरक्षा जांचना बेहद जरूरी है। हालांकि पर्यटन विभाग ने जांच व निगरानी बढ़ाने के प्रयास किए हैं। फिर भी, साहसिक पर्यटन को सुरक्षित बनाने के लिए नियमित जांच और नियमों का सख्ती से पालन आवश्यक है।
विज्ञापन

जिला के कुल्लू, मनाली, गड़सा, डोभी और सोलंगनाला जैसे स्थानों पर बड़ी संख्या में पर्यटक इस रोमांचक गतिविधि का आनंद लेने पहुंचते हैं। लेकिन लगातार सामने आ रहे हादसों ने यह चिंता बढ़ा दी है। जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग साइटों व पैराग्लाइडरों की नियमित रूप से जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें