फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिम रतन अवार्ड पर सवाल, खिलाड़ियों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
मनाली में अपने-अपने प्रमाण पत्र दिखाते खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में आयोजित हिम रतन अवार्ड समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मनाली के करीब 20 से अधिक स्कीइंग और स्नो बोर्ड खिलाड़ियों ने अवार्ड की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। खिलाड़ियों का आरोप है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के बावजूद उन्हें सम्मान से वंचित रखा गया है। मामले को लेकर मनाली में शीतकालीन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने वीरवार को बैठक की और अनदेखी पर चिंता जताई।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि वर्ष 2011 से 2026 तक लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के बावजूद उन्हें प्राइज मनी के लिए चयनित नहीं किया गया। इनमें करीब 25 से 30 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने खेलो इंडिया, नेशनल गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं।
शीतकालीन खेलों से जुड़े खिलाड़ी हीरा लाल, प्रणव, तजा ठाकुर, कमलजीत और प्रीति ने कहा कि वे भी हिम रतन अवार्ड और प्राइज मनी के हकदार हैं। सरकार को उनकी उपलब्धियों पर दोबारा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि चयन प्रक्रिया की समीक्षा कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले वंचित खिलाड़ियों को भी उनका हक दिया जाए। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाण पत्र जमा करने थे। जिन्होंने नहीं भरे वे अभी भी भर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें