फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के मजदूर बहाल करेंगे बातल-चंद्रताल सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विश्व विख्यात चंद्रताल झील के लिए जाने वाली सड़क को अब लोक निर्माण विभाग के मजदूर बर्फ हटाकर बहाल करेंगे। वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी एरिया होने से बातल से चंद्रताल सड़क पर मशीन लगाने पर रोक लगा दी गई है। इस बारे में वन और लोक निर्माण विभाग को सचिव वन विभाग ने पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन

देश-विदेश के पर्यटक भी बातल-चंद्रताल सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इस बार मनाली-लेह सड़क जल्द खुलने से लोग चंद्रताल झील तक जाने वाली सड़क खुलने की राह देख रहे हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन का कहना है कि ग्रांफू-काजा सड़क खुलने के बाद बातल से चंद्रताल सड़क को बहाल किया जाएगा। चंद्रताल सड़क को खोलना काफी जोखिम भरा रहता है। स्पीति की तरफ से छोटा दड़ा तक सड़क बहाल है, लेकिन लाहौल की ओर से छोटा दड़ा तक सड़क खुलने में अभी समय लग सकता है। पहले लोक निर्माण विभाग 14 किमी लंबी बातल-चंद्रताल सड़क को मशीन की मदद से जल्द खोल देता था, लेकिन अब मजदूरों की मदद से यह सड़क खुलने में समय लगेगा। भले ही अब मौसम में सुधार होने से बर्फ पिघलने की रफ्तार भी तेज हो गई है, लेकिन कई हिस्सों में ग्लेशियर और भूस्खलन के चलते मजदूरों को यह मार्ग खोलने में काफी पसीना बहाना होगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि बातल से चंद्रताल सड़क ग्रांफू-काजा सड़क खुलने के बाद बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा। उपायुक्त ने पर्यटकों से अपील की है कि अभी चंद्रताल झील की ओर न जाएं, अभी मार्ग बंद है। लोसर में तैनात सहायक अभियंता टशी ज्ञामजो ने बताया कि बातल-चंद्रताल एरिया वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी एरिया होने के चलते अब मशीन लगाने पर पाबंदी लगा दी है। अब मजदूरों की मदद से मौसम खुलने पर चंद्रताल सड़क बहाली का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें