फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीडब्ल्यूडी ने किया न्यूली-शैंशर मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों की टीम ने किया न्यूली-शैंशर मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन

चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदारों को दिए दिशा निर्देश
अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता पवन कुमार राणा की अध्यक्षता में हुए इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उन्होंने बताया कि टीम ने सड़क पर चल रहे निर्माण कार्यों के साथ-साथ उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां मरम्मत की आवश्यकता है। जिन स्थानों पर डंगे लगाने का कार्य जारी है, वहां संबंधित ठेकेदारों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा, अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी स्थानों के लिए कार्य योजना (प्रारूप) तैयार करने को कहा गया, ताकि सड़क को समय रहते वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु रूप से बहाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सड़क की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर सड़क सुधार की आवश्यकता पाई गई, उनके लिए विभाग रूपरेखा तैयार कर कार्य शुरू करेगा। इस मार्ग पर रूआड़, रौह और चिनाहिड़ी के पास सड़क क्षतिग्रस्त है, जहां अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है। इन स्थानों के सुधार के लिए विभाग ने योजना तैयार करने पर मंथन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें