लाहौल के चंद्राघाटी में संपर्क मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे मजदूर।
- फोटो : Kullu
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल खुलने के बाद बीआरओ के साथ लोक निर्माण विभाग संपर्क सड़कें बहाल करने में जुट गया है। चंद्राघाटी के सभी संपर्क सड़कें मुख्य मार्ग से जुड़ चुकी हैं।
इन सड़कों से बर्फ हटाने के लिए विभाग ने मशीनों के साथ मजदूर तैनात किए हैं। लोनिवि के मजदूर भी हाथ में बेलचा लिए सड़कों से बर्फ हटाते नजर आ रहे हैं। लोनिवि सिस्सू सब डिविजन के एसडीओ मनोज ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी के बाद तीसरी मर्तबा सड़कों से बर्फ हटा दिया है। इनमें नर्सरी-शुरतंग-लालिंग तक 6 किलोमीटर सड़क बहाल हुई है।
तेलिंग के ग्रामीणों के लिए तेलिंग से जीरो तक और गुफा होटल से नार्थ पोर्टल तक जोड़ दिया गया है। तेलिंग नाले में 300 मीटर के दायरे में सड़क पर फिसलन है और पानी जम रहा है। ऐसे में तेलिंग से जीरो तक बहाल करने के बाद नॉर्थ पोर्टल तक सड़क बहाल कर दी गई है।
जगदंग और शुरतंग से रातिल, शुरतंग से केवग-छोकर सड़क भी बहाल हो गई है। रोपसंग सड़क भी बहाल कर सिस्सू पंचायत के सभी मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। क्रिसमस और नववर्ष में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सिस्सू हेलीपैड पार्किंग के लिए बिल्कुल तैयार है। खंगसर पंचायत के रालिंग, जागला मार्ग भी बहाल हो चुके हैं।