फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति के नग्गर खंड की प्रधान बनीं पुष्पा

Fri, 13 Feb 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के नग्गर खंड सम्मेलन में उप​स्थित पदा​धिकारी।-आयोजक
विज्ञापन
सम्मेलन में किया कार्यकारिणी का गठन, सामाजिक मसलों पर भी मंथन
विज्ञापन

संकट के रूप में उभर रही जलवायु परिवर्तन की समस्या : डॉ. शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति कुल्लू की नग्गर खंड इकाई का सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं में प्रधानाचार्य मंगल नेगी की अध्यक्षता हुआ।
सम्मेलन में हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति नग्गर खंड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान पुष्पा ठाकुर को बनाया गया। मंगल नेगी को सलाहकार, सेहरू ठाकुर उपप्रधान, चेतना सचिव, हीरा एवं शांता ठाकुर सहसचिव और ललिता ठाकुर को कोषाध्यक्ष, सुदर्शना, पदमा, हाकमी और नैना को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। राज्य वित्त सचिव भीम सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समिति के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि विश्व में पिछले कुछ दशकों से जलवायु परिवर्तन एक संकट के रूप में उभर रहा है। असमय वर्षा होना, अत्यधिक बारिश, बादल फटना और सूखे जैसे हालात की स्थिति उत्पन्न होना, ग्लेशियरों के सिकुड़ने आदि समस्याओं से मानव को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन समस्याओं से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा। राज्य सह सचिव गजेंद्र शर्मा, हीरा लाल ठाकुर, मंगल नेगी, जिला सह सचिव धनवंती ठाकुर ने भी सामाजिक समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें