फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव की तैयारियों का दिया मंत्र : पुरुषोत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और प्रभारियों की बैठक में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठ अभी से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में प्रदेश में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

देवसदन में मंगलवार को आयोजित बैठक में पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि भाजपा ने पहले 19 प्रकोष्ठों का गठन किया था। हाल ही में छह और प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं, जिससे प्रदेश में अब 25 प्रकोष्ठ हो गए हैं। बैठक में इन सभी प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों और प्रभारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों की भूमिका आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगी।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद और भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक शुरू होने से पहले भाजपा और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया का स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर संगठन को अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य प्रकोष्ठों के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें