फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की खरीद शुरू

Mon, 01 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में 45 क्विंटल मक्की की खरीद का है लक्ष्य
विज्ञापन

सिविल सप्लाई स्टोर कुल्लू और धामण रखा है सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सोमवार से प्राकृतिक रूप से तैयार की गई मक्की की खरीद शुरू हो गई है। कृषि विभाग आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से मक्की की खरीद कर रहा है।
सिविल सप्लाई के स्टोर कुल्लू और धामण में मक्की खरीदी जाएगी। विभाग की ओर से कुल्लू और बंजार में यह केंद्र बनाए गए हैं। इस बार आत्मा प्रोजेक्ट की ओर से 45 क्विंटल मक्की की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल यह लक्ष्य 65 क्विंटल था। जिले में प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान काफी देखा जा रहा है। प्राकृतिक खेती का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ प्रदीप ठाकुर ने कहा कि इस बार मानसून की वजह से मक्की की फसल बहुत खराब हुई है। इसलिए इस बार मक्की की खरीद पिछले वर्ष के मुकाबले कम रहेगी। पिछले वर्ष 64 क्विंटल के लगभग मक्की की खरीद हुई थी। इस बार लगभग 45 क्विंटल के पास मक्की की खरीद का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश सरकार ने मक्की के न्यूनतम मूल्य में दस रुपये की बढ़ोतरी की है। किसानों से मक्की 40 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीदी जाएगी। सरकार की ओर से मक्की का न्यूनतम मूल्य बढ़ाने से स्थानीय किसानों में भारी उत्साह है। कृषक सलाहकार समिति कुल्लू की अध्यक्ष इशरा देवी और बंजार कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष टेढ़ी सिंह नेगी ने कहा कि आने वाले दिनों में सिविल सप्लाई के स्टोर कल्लू और धामण में काफी अधिक मक्की पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें