मानकों के अनुरूप अभिभावकों की उपस्थिति रही कम, अब आठ को होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में मानक के अनुरूप अभिभावकों की उपस्थिति न होने के कारण पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन को आगामी तिथि निर्धारित करनी पड़ी है। अगली बैठक आठ सितंबर सुबह 11:00 बजे होगी।
महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सोम किशन ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में 4,000 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं।
पीटीए की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पहली बैठक में दो-तिहाई अभिभावकों का उपस्थित होना जरूरी था। मानक के अनुरूप अभिभावकों की उपस्थिति न होने से नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। अब कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आठ सितंबर को होगी। संवाद