फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तारों को खतरा बने पेड़ों की काट-छांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड की बरसात से निपटने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली लाइनों के लिए खतरा बने पेड़ों की काट-छांट की जा रही है, ताकि टहनियों के टूटने या बिजली लाइनों से छूने के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। बिजली बोर्ड ने तारों के पास से गुजरती टहनियों को काटना आरंभ कर दिया है। बता दें कि बरसात में अंधड़-तूफान चलने से अक्सर बिजली गुल हो जाती है।
इससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ता है। तारों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली गुल हो जाती है। इससे घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि इस बरसात लोगों को बिजली गुल की समस्या नहीं सताएगी। विद्युत बोर्ड ने इससे निपटने की योजना पहले ही बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने तारों से लगते पेड़ों की छंटाई शुरू कर दी है। साथ ही जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है, ताकि बरसात में परेशानी न आए। विद्युत उपमंडल कुल्लू के सहायक अभियंता अक्षय सूद ने कहा कि वन विभाग की अनुमति से खतरा बने पेड़ों की काट-छांट की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें