फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्वच्छ वातावरण देना प्राथमिकता : डीसी

Wed, 17 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बुधवार को चाइल्ड केयर संस्थान (सीसीआई) कलैहली के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त ने संस्थान की लाइब्रेरी, आवासीय कमरों, रसोईघर, शौचालय, स्नानगृह सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा किया। बिहाली स्थित निर्माणाधीन चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट भवन के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा बच्चों के लिए बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, डीपीओ कुंदन लाल, बीडीओ मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें