फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एचआरटीसी के कर्मियों को स्नो किट का वितरण शुरू

Wed, 17 Dec 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर ड्यूटी में ठंड से कर्मचारियों को मिलेगी निजात
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में 116 कर्मियों को दी जानी हैं स्नो किट

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी के कर्मचारियों को विंटर सीजन में ड्यूटी के लिए स्नो किट प्रबंधन ने देना शुरू कर दी हैं। लाहौल-स्पीति के 116 कर्मचारियों को ये स्नो किट दी जानी हैं।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों को सर्दियों के दौरान ठंड से निजात मिलेगी। स्नो किट से ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने हरकत में आते हुए स्नो किट का वितरण शुरू कर दिया है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में इन दिनों तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। ऐसे में जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देना आसान काम नहीं होता है। परिवहन निगम के कर्मचारी केलांग के साथ उदयपुर आदि क्षेत्रों में ठंडक भरे मौसम में अपनी सेवाएं देते हैं। दूसरी ओर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामपाल की ओर से स्नो किट देने की सिफारिश की थी। एचआरटीसी केलांग डिपो के प्रबंधक अंशित शर्मा ने कहा कि एचआरटीसी कर्मियों को स्नो किट का वितरण शुरू कर दिया गया है। स्नो किट से एचआरटीसी कर्मचारियों को विंटर सीजन से निपटने के लिए दी जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें