स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वय के साथ करें कार्य
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हुई जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के प्राथमिक, सामुदायिक, क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता है। यह बात स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कही। बैठक में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा आम जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। साथ ही आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए हर स्वास्थ्य संस्थान में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।