फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने सोमवार को लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाल नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की अध्यक्ष अरुणा ठाकुर की अध्यक्षता में सहायक आयुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें महिलाओं ने गैस सिलिंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी को कम करने की मांग की है। अरुणा ने कहा कि देश व प्रदेश में सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के बजाय अधिक बढ़ा दिया है। इससे आम व्यक्ति के घर का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह फैसला जनविरोधी है। इससे लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। अचानक 145 रुपये मूल्य बढ़ने के चलते मध्य और निम्न वर्ग के लिए घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल आसान नहीं रह गया है। पहले से महंगाई से जूझ रहे परिवारों की इस मूल्य बढ़ोतरी ने कमर तोड़ दी है। लिहाजा अब लोगों के पास एक ही विकल्प है कि वे सिलिंडर कबाड़ी को बेचें और लकड़ी से खाना पकाएं। अरुणा ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को आम आदमी की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश की अर्थ व्यवस्था का बुरा हाल है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं और काम-धंधा भी चौपट होने लगा है। ऐसे में यह कमर तोड़ महंगाई लोगों को भुखमरी की ओर ले जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रभा पालसरा, हिमाचल प्रदेश सचिव पूनम ठाकुर, जिला महासचिव पुष्पा कटोच, जिला महासचिव छाया ठाकुर, जिला महासचिव नीलम, जिला उपाध्यक्ष इशरा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा, जिला उपाध्यक्ष लता, खंड अध्यक्ष आलमी, मीरा राणा, सीता देवी, कुल्लू शहरी अध्यक्ष उशमज, नगर परिषद पार्षद कुबजा, ममता, गीता देवी, कमला, चंद्रु देवी, उषा, दवा डोलमा, रेणुका, प्रोमिला, भीमकला, सुरती, गोपाली देवी, वेगी देवी, सवित्रा, कला, जोमी देसी, सरला, अनिता, रेनू बाला, फूला, लता, लीला, लाहुली देवी, अंजना, नारकली, हीरा, ओमी, डोल्मा, शांता, नुवदासी, छली देवी, लीला, गीता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें