फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें माननी तो दूर, बिजली-पानी ही काट दिया

विज्ञापन
लारजी में क्रमिक अनशन पर बैठे एनएचपीसी से विस्थापित परिवार के सदस्य। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। रोजगार की मांग को लेकर पार्वती चरण तीन में क्रमिक अनशन पर बैठे लारजी पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को बीते तीन दिनों से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। बिहाली में विस्थापितों की मांगें माननी तो दूर उनके टेंट से बिजली काट दी है।
विज्ञापन

एनएचपीसी की इस हरकत से पंचायत के लोग खफा हैं। अभी तक प्रशासन अनशनकारियों की सुध लेने नहीं आया है। हालांकि बिहाली में रविवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने अनशन स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई। कहा कि एनएचपीसी उन्हें न तो बिजली दे रहा और न ही पीने का पानी। हालांकि एनएचपीसी कार्यालय के अंदर पानी व्यर्थ में बह रहा है। ग्रामीणों को रोशनी के लिए बिजली तक नहीं दी गई है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को शाम ढलते ही अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। पंचायत प्रधान कांता देवी ने बताया कि एनएचपीसी ने शौचालय में भी ताले जड़े हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को खुले में शौच करना पड़ रहा है। विस्थापित नेता झावे राम ठाकुर और हेमराज शर्मा ने बताया कि हक मांगने पर पार्वती प्रोजेक्ट में अपनी मातृभूमि को कुर्बान करने वाले लोगों को एनएचपीसी ने आंख दिखाना शुरू की है। सैंज घाटी के पानी से जहां देश रोशन हो रहा है, वहीं पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे ग्राम पंचायत लारजी के ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। लेकिन एनएचपीसी तानाशाही रवैया अपना रही है। अनशन पर बैठे लारजी के ग्रामीणों से मिलने रविवार को चकुरठा पंचायत के उपप्रधान बलवीर ठाकुर और पुलिस प्रशासन पहुंचा। रोजगार की मांग को लेकर लारजी के ग्रामीण बिहाली में डटे हुए हैं, जबकि जिला प्रशासन की ओर से तीसरे दिन भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। अनशन पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य झावे राम ठाकुर, पूर्व उप प्रधान हेमराज शर्मा और वार्ड सदस्य अनिल कुमार आदि बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें